किराना दुकानों में गांजा की बिक्री का खुलासा, 1.980 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराना दुकानों से गांजा की बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलगच्छी गौराचौकी में एक किराना दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही है सूचना के आधार पर छापेमारी कर किराना दुकानदार कृष्णनंद मंडल को 650 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया
वहीं पुलिस को सूचना मिली कि नीमा गौराचौकी गांव में उषा देवी अपनी किराना दुकान से गांजा बेच रही है इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 1 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया और उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कितने दिनों से गांजा की बिक्री कर रहे थे और गांजा कहां से लाकर बेचते थे
