भागलपुर बाय पास दुमका मुख्य मार्ग पर कार और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका मुख्य मार्ग पर होंडा शोरूम के समीप शनिवार को एक कार और स्कूल मैजिक वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, क्षतिग्रस्त कार के मालिक की पहचान हुसैनाबाद, गुलाबबाग निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही बाईपास थानाध्यक्ष चनबीर यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
