जनता त्रस्त सरकार मस्त 7 सुत्रिय मांगो को लेकर मस्तुरी विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा

जनता त्रस्त सरकार मस्त 7 सुत्रिय मांगो को लेकर मस्तुरी विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा

मस्तुरी – किसानों छात्रों और आम जनता की समस्याओ महंगाई बेरोजगारी बिजली संकट और नीट परीक्षा में हुई धांधली व पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर मस्तुरी कांग्रेस विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली, पेट्रोल डीजल और बढती महंगाई के विरोध में जनता त्रस्त सरकार मस्त नारे के साथ प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया!
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि ये जन विरोधी सरकार चाहती है कि किसानो का फसल न हो जिससे सरकार को फसल खरीदना न पडे खाद की कालाबाजारी हो रही है, विधायक ने कहा कि बिजली की कटौती और भारी भरकम बिलों से राज्य की जनता परेशान त्रस्त हो गई है! उन्होंने बताया कि ये भाजपा की सरकार किसानों की फसलों को कम करके खरीदी पर रोक लगाने की कोशिश में है,किसानों की समस्या यूरिया खाद की किल्लत, खाद की कालबाजारी हो रही है, बिजली की समस्या नल जल योजना फेल है नीट पेपर लीक परीक्षा में हुई अनियमितताओंं के खिलाफ जांच दोषियों पर सख्त कारवाई, जनपद में जर्जर भवन को नवीन भवन की मांग, यात्री प्रतिक्षालय बस नवीन बस स्टेंड की मांग आदि 7 सुत्रिय मांगो को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा!
इस मौके पर कांग्रेस विधायक के दिलीप लहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में विधानसभा मस्तुरी क्षेत्र के समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व क्षेत्रीय किसान आम जनता व्यपारी हजारों की संख्या में मौजूद रहे!

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!