विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से फिर थमेगी रफ्तार, स्थायी पुल निर्माण को लेकर आवागमन होगा बंद
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर पूर्वांचल को सीमांचल से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर आवागमन बंद होने जा रहा है 1 अक्टूबर से पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी दरअसल 26 मई 2026 की देर रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटकर गंगा नदी में समा गया था इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से पर बॉर्डर रोड संगठन की ओर से बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया था जिसके जरिए फिलहाल आवागमन जारी था।अब इसी हिस्से पर स्थायी पुल का निर्माण कराया जाना है निर्माण कार्य को लेकर 1 अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव चलाने की तैयारी की जा रही है
