भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 750 ग्राम गांजा और 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 750 ग्राम गांजा और 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गांजा और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहली कार्रवाई मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सहजादपुर में की गई जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 750 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीलू देवी पति धर्मेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर से गांजा बरामद किया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं दूसरी कार्रवाई जोगसर थाना क्षेत्र में की गई जहां बुढ़ानाथ मंदिर के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा मंडल के रूप में हुई है पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है जिसके बाद विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई
दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। भागलपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!