डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
पुलिस केंद्र,भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर की अध्यक्षता में दंगा नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
एंकर – मॉक ड्रिल के दौरान दंगा अथवा किसी आकस्मिक विधि-व्यवस्था की स्थिति में पुलिस बल द्वारा की जाने वाली त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति से निपटने, संवेदनशील परिस्थितियों में बल के समुचित उपयोग तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप विभिन्न परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्परता, अनुशासन, आपसी समन्वय एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, दक्षता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना है।
