देर रात एसएसपी प्रमोद कुमार का थानों में औचक निरीक्षण, डायल-112 और गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने देर रात शहर के कई थानों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने थानों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वायरलेस और डायल-112 की स्थिति का अपडेट लिया
एसएसपी ने खुद वायरलेस के माध्यम से थाना की गश्ती गाड़ियों से संपर्क कर उनकी लोकेशन की जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि गश्ती दल अपने निर्धारित क्षेत्र में सक्रिय है या नहीं देर रात एसएसपी के इस निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को रात्रि गश्ती और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
