डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर RPF Bhagalpur द्वारा 16 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद कीमत करीब 8 लाख रुपए..
दिनांक 02.10.2026 कि देर रात आर पी एफ/ भागलपुर , द्वारा पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरी साथ में उपनिरीक्षक संतोष कुमार और सरोज कुमार,प्रधान आरक्षी उत्तम सरकार,मनीष कुमार यादव के द्वारा भागलपुर रेलवे स्टेशन 5 नंबर प्लेटफार्म से चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस के कोच संख्या ER263762 से एक लावारिस बैग बरामद किया गया। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया।
बैग की जांच करने पर उसमें भूरे सेलो टेप में लिपटे दो पैकेटों में कुल 16 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ। नियमानुसार मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वजन एवं जब्ती की कार्रवाई की गई।
बरामद संदिग्ध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹8 लाख है। जब्त सामग्री एवं लिखित शिकायत को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु GRPS/भागलपुर को सुपुर्द किया गया।
बरामदगी: 16 किलोग्राम संदिग्ध गांजा
अनुमानित कीमत: ₹8,00,000/-
कार्रवाई: पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में RPF/Post/Bhagalpur ।
