डेस्क बिहार भागलपुर
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन! ओवरब्रिज के पास पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, 10.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
भागलपुर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए भागलपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इसी अभियान के तहत औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस ने गोपालपुर स्थित ओवरब्रिज के पास एक युवक को 10.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिस बल को देखकर स्कूटी से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पुलिस कार्यालय से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ नाम से विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और अवैध शराब व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है इसके तहत हॉटस्पॉट चिह्नित कर छापेमारी और निगरानी की जा रही है इसी क्रम में 11 अक्टूबर को औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोपालपुर स्थित ओवरब्रिज के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर तथा नगर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की टीम गठित की गई।पुलिस कार्यालय से 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ नाम से विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और अवैध शराब व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है इसके तहत हॉटस्पॉट चिह्नित कर छापेमारी और निगरानी की जा रही है
