नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

डेस्क बिहार भागलपुर
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

नाथनगर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

सीमा विवाद में दो घंटे ट्रैक पर पड़ा रहा शव

भागलपुर नाथनगर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर चंपानगर मुसहरी के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई ट्रैक पर जिस तरह वह बीचो बीच सोया हुआ,उससे आशंका जताया जा रहा है कि युवक ट्रेक पर लेटकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था।जैसे ही ट्रेन आई उसने पटरी पर सिर रख दिया।जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया रेलवे पोल संख्या 310/23 और 310/25 के बीच हुई मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी, आरपीएफ जवान और मधुसूदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि, घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र को लेकर रेलवे और पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बन गई इसके कारण करीब दो घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा इस दौरान गांधीधाम एक्सप्रेस को भी करीब दो घंटे तक खड़ा रखना पड़ा नाथनगर स्टेशन अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 43284 के चालक ने घटना की लिखित सूचना दी थी इसके बाद आरपीएफ, रेल जीआरपी और मधुसूदनपुर थाना को सूचना दी गई करीब दो घंटे बाद मधुसूदनपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए तैयार हुई इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हुआ पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!