भागलपुर में 47 सिपाही बने एएसआई, पुलिस केंद्र में हुई पदोन्नति सेरेमनी 

भागलपुर में 47 सिपाही बने एएसआई, पुलिस केंद्र में हुई पदोन्नति सेरेमनी

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

ऐंकर –भागलपुर पुलिस केंद्र में नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों की पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 47 सिपाहियों को एएसआई के पद पर प्रोन्नत किया गया पुलिस केंद्र में आयोजित पाइपिंग सेरेमनी में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने नव प्रोन्नत एएसआई के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं इस मौके पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यह भागलपुर पुलिस के लिए खुशी का दिन है जिले में 47 नए अनुसंधानकर्ता जुड़े हैं जो अब विभिन्न मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभाल सकेंगे उन्होंने सभी नव प्रोन्नत एएसआई से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की वहीं सिपाही से एएसआई बने पुलिसकर्मियों में पदोन्नति को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी ने अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का भरोसा जताया

बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!