डेस्क बिहार भागलपुर
24-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग, शटर खुलते ही अंदर दिखीं आग की लपटें, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
भागलपुर में कोतवाली थाना के समीप स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मॉल के एक कर्मी ने जैसे ही मुख्य गेट का शटर उठाया अंदर धुआं भरा हुआ था और आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई सूचना मिलते ही दमकल की कई बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग से हुए नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा
