एसडीएम ने तुलसिया एवं दिघलबैंक छठ घाट का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

किशनगंज: छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम, किशनगंज ने तुलसिया एवं दिघलबैंक स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

प्रशासन की ओर से छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!