डेस्क बिहार भागलपुर
15-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
लोक आस्था का यह छठ महापर्व डूबते भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए श्रद्धालु ।।
भागलपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड में छठ घाट पर लोक आस्था महापर्व छठ पूजा को लेकर जगदीशपुर पंचायत के सभी गांवों से छठ व्रती संध्या की अर्घ्य को लेकर अपने घर से निकल कर छठ घाट गए जहाँ पर सभी व्रती ने अपने अपने सुप निकाल कर घाट पर रखा और भास्कर भगवान की हाथ जोड़ कर वंदन करते हुए नदी में खड़ी होकर आराधना की । जहां सभी श्रद्धालुओं ने डूबते हुए भास्कर भगवान को अर्घ्य दिया घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु दिखे सभी ने श्रद्धा सुमन भास्कर भगवान को जल दूध अर्पण कर अपनी अपनी मनोकामना मांगी छठ घाट को भी युवा क्लब ने साफ सफाई का ध्यान रखते हुए काफी अच्छी तरह से घाट को सजाया । जगदीशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल का छठ घाट के साफ सफाई में पूर्ण योगदान रहा एवं बाजार के युवा लड़के ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है घाट पर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आई ।वहीं sdrf की टीम एवं गोताखोर को भी प्रशासन द्वारा लगाया गया है यूँ कहें तो चप्पे चप्पे पर बिहार पुलिस की महिला सिपाही एवं पुरुष सिपाही बल लगाए गए हैं।कल सुबह का अर्घ्य देकर इस छठ महापर्व की समाप्ति करेंगी जिससे 36 घंटे का निर्जला उपवास भी संपन्न होगा।
