डेस्क बिहार भागलपुर
15-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
चांदपुर पंचायत के मोदीपुर ज़ख बाबा स्थान छठ घाट पर लोक आस्था महापर्व पर मुखिया अर्चना कुमारी मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघ्न कुमार डूबते भास्कर भगवान को अर्ग देते हुए
लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर मोदीपुर ज़ख बाबा स्थान छठ घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए हजारों की संख्या में छठव्रती अपने परिजनों के साथ छठ घाटों पर पहुंचे हैं। कोई सिर पर पूजन सामग्री से भरा डाला लेकर पहुंच रहा है, तो कोई दंडवत करते हुए छठी मैया के दरबार में अपनी आस्था प्रकट कर रहा है।
छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा छठ घाट भक्तिमय हो उठा है। छठव्रती हाथों में सूप लेकर गंगा के पवित्र जल में खड़े होकर भास्कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की जा रही है।
मोदीपुर ज़ख बाबा स्थान छठ घाट जो चांदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघ्न कुमार के द्वारा निर्माण किया गया छठ घाट , जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के बाद अब छठव्रती पूरी रात भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना में बिताएंगे। वहीं, कल यानी 16 नवंबर की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अंतिम अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के इस महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा। इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर छठव्रती अपने व्रत का समापन करेंगे।
