डेस्क बिहार भागलपुर
17-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
नशीली पदार्थ की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद
भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के पिस्ता बिबिया टोला में स्मैक की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, जिसे स्मैक बेचने वालों ने कुछ अज्ञात लोगों के जरिए तुड़वा दिया इसी बात को लेकर ग्रामीणों और कथित स्मैक कारोबारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प और हाथापाई में बदल गई घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया मारपीट में घायल लोगों को जगदीशपुर अस्पताल, सदर अस्पताल और मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया वहीं, थाना प्रभारी विकास कुमार ने मामले को पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के बाद दोनों पक्षों से आवेदन लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
