डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर नगर के समस्त वासियों को गुरु नानक देव जी की पांच सौ संतानवी जयंती की बधाई देता हूं। गुरु नानक देव जी ने मानव के कल्याण के लिए जात-पात का भेद मिटाया।
कमेटी के उपसचिव रमेश कुमार सूरी ने बताया कि पिछले पांच दिनों से चल रही प्रभात फेरी दो दिन पहले समाप्त हो गई। अब अखंड पाठ का कार्यक्रम चल रहा है और कल मुख्य कार्यक्रम प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, जिसमें बाहर से आए विद्वान अपने विचार रखेंगे
प्रभात फेरी पिछले पांच दिनों से चल रहा था, वो दो दिन पहले समाप्त हुआ। उसके बाद अखंड पाठ का प्रोग्राम चालू है। कल का मुख्य प्रोग्राम जो प्रकाश पर्व मनाया जाएगा, उसमें अनेक विद्वान आए हुए हैं, वो अपने-अपने विचार प्रस्तुत करेंगे
सूरी ने गुरु नानक देव जी के तीन मुख्य उपदेशों को याद दिलाया – नाम जपो, किरत करो और वंड छको। यानी जात-पात मिटाकर एक साथ बैठकर लंगर खाओ, मेहनत से कमाई करो और जनता की सेवा करो।
लंगर में आप जात-पात को मिटाइए, राजा-रंक को एक साथ बैठ के खिलाइए और अपने हाथ के दसों नाखून से मेहनत करके अपनी कमाई करिए और जनता को जितना हो सके अपनी सेवा अर्पण करो
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा से निकलेगा और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचेगा। इसका मुख्य उद्देश्य नगर में शांति बनाए रखना है
उसी के उपलक्ष्य में आज नगर कीर्तन जो है, ये गुरुद्वारा से निकलेगा
हम लोग नगर कीर्तन निकाल रहे हैं। नगर कीर्तन का मुख्य अभिप्राय ये है, गुरु महाराज हमारे नगर भ्रमण के लिए आज निकल रहे हैं, जिससे हमारे नगर में शांति रहे। अनेक अनुयायी हर प्रकार के जात-पात से ऊपर उठ के सभी को आशीर्वाद देने के लिए अभी वो निकलेंगे।”
नगर कीर्तन का रूट तय है। गुरुद्वारा से निकलकर पटेल बाबू रोड, घट्टाघर चौक, शहीद चौक, राजा प्रसाद रोड, खलीफा बाग चौक, RP रोड, महावीर प्रसाद होते हुए स्टेशन चौक, वैराइटी चौक होते हुए फिर वापस गुरुद्वारा पहुंचेगा
यहाँ से पटल बाबू रोड होते हुए घंटाघर चौक होते हुए, शहीद चौक , खलीफा बाग चौक होते हुए, उसके बाद में RP रोड होते हुए वापस चला जाएगा। स्टेशन चौक से वैराइटी चौक से पुनः गुरुद्वारा वापस आएगा।
इस बार नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण होगी बाहर से आई गतका पार्टी, जो अपने करतब दिखाएगी। साथ ही श्रद्धालु कीर्तन करेंगे
अंत में दोनों पदाधिकारियों ने सभी नगरवासियों को गुरु पर्व की लख-लख बधाई दी और नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील की
मैं रमेश कुमार सूरी, उपसचिव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भागलपुर, पिछले दस-पंद्रह साल से सेवा करता आ रहा हूं। सभी नगरवासियों को गुरु पर्व की लख-लख बधाई हो। वाहेगुरु जी का खालसा, श्री वाहेगुरु जी की फतेह
भागलपुर में गुरु नानक जयंती की धूम! प्रभात फेरी समाप्त, अखंड पाठ जारी, कल होगा प्रकाश पर्व
उपसचिव रमेश कुमार सूरी बोले – गुरु नानक जी का संदेश, जात-पात मिटाओ, नाम जपो, किरत करो, वंड छको। नगर कीर्तन का मकसद नगर में शांति रहे
