ER/MALDA DIVISION
मालदा मंडल द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान संचालित; ₹ 4.29 लाख जुर्माना
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
*मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* के मार्गदर्शन में मालदा मंडल द्वारा रेलवे राजस्व की सुरक्षा तथा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु विभिन्न पहलें लगातार की जा रही हैं।
इसी क्रम में *वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा श्री कार्तिक सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 06.05.2026 को मालदा मंडल के विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।*
*यह सघन जांच अभियान 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस, 13241 राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12254 अंग एक्सप्रेस सहित मालदा मंडल से होकर संचालित अन्य ट्रेनों में चलाया गया।*
अभियान का संचालन वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के समन्वय से किया गया। *अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 503 मामले पकड़े गए तथा जुर्माने के रूप में ₹ 4,29,465 की राशि प्राप्त की गई, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही।*
इस अभियान का नेतृत्व वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें टिकट जांच कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई तथा रेलवे नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया।
रेलवे राजस्व की सुरक्षा तथा वास्तविक यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे सघन टिकट जांच अभियान आगे भी मंडल में निरंतर जारी रहेंगे।
मालदा मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे उचित एवं वैध टिकट के साथ यात्रा करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा एवं दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।
