भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के फुलवरिया-सिमरिया ग्रामीण सड़क पर पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के फुलवरिया-सिमरिया ग्रामीण सड़क पर पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

भागलपुर के बाय पास थाना क्षेत्र के फुलवरिया सिमरिया ग्रामीण रोड पर पीकअप गाड़ी के धक्के से सुभाष तांती की मौत हो गई
हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भागलपुर- हसंडिया मुख्य सड़क को करीब 4 घंटे तक जाम रखा। सूचना पर चार थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
बताया जा रहा है कि मृतक गुजरात में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही गांव लौटा था। सीओ ने आपदा राहत और पारिवारिक लाभ योजना के तहत हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने पिकअप जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!