डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
लाखों लोगों ने अजगैविनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर किये दीप दान
भागलपुर सुल्तानगंज कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही दूर-दराज से आए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा अजगैबीनाथ का दर्शन-पूजन किया, जलाभिषेक किया और दीपदान किया। पूरा धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है इस दिन उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान का विशेष महत्व है मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और दीपदान करने से पूरे कार्तिक माह के स्नान का पुण्य मिलता है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है वहीं, मंदिर के पुरोहित लाल मोरिया पांडा ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं गंगा तट पर दीपदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रद्धा और नियम के साथ स्नान-दान करने की अपील की।इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद थे
