डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
नवगछिया पुलिस की बडी कार्रवाई,
कदवा थानांतर्गत हत्याकांड में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
कदवा थानांतर्गत गोला टोला के समीप एक युवक ज्योतिष कुमार पे०-स्व० खोखा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए
इस संबंध में मृतक के माँ के आवेदन के आधार पर कदवा थाना कांड सं0-122/26 दर्ज किया गया। घटना के त्वरित उभेदन एवं कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त 1. विपेन्द्र सिंह उर्फ विपीन कुमार पिता-महेश्वर सिंह सा०-श्रीपुर बासा थाना-फुलौत 2. दिलीप दास पिता-स्व० रामदेव दास सा०-कुरसंडी थाना पुरैनी जिला-मधेपुरा एवं 3. पप्पु कुमार पे०-स्व० सतन सिंह सा०-पचगछिया टोला थाना-कदवा जिला-भागलपुर को 1 देशी कट्टा एवं 3 कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू कुमार ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इनके पिता स्व० सतन सिंह की हत्या वर्ष-2000 एवं भाई विकास की हत्या वर्ष-2014 में खोखा सिंह एवं उसके परिवार के द्वारा कर दी गई थी। मृतक ज्योतिष कुमार द्वारा भी बार-बार उसके घर आकर जान मारने की धमकी दी जाती थी। इसी आक्रोश में आकर उसने अपने ममरे जीजा विपेन्द्र सिंह से संपर्क किया। विपेन्द्र सिंह एवं उनके मित्र दिलीप दास के साथ मिलकर ज्योतिष कुमार की हत्या की योजना बनाई गई। हत्या के लिए दोनों अभियुक्तों को 50,000-50,000/- देने की सुपारी तय की गई थी तथा 10,000-10,000/- अग्रीम राशि दी गई थी। घटना के दिन मृतक ज्योतिष कुमार गोला टोला के समीप मोटरसाईकिल से अपने घर जा रहे थे। उसी क्रम में उन्हें रोककर पीछे से गोली मार दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू कुमार के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार उसके घर से बरामद कर लिया गया है।
