डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2 026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर गोराडीह पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 11.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत गोराडीह थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 11.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से भागलपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन छापेमारी एवं निगरानी की जा रही है।
नशामुक्त समाज के निर्माण और स्वस्थ युवा, सशक्त भागलपुर के संकल्प के साथ भागलपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।
