भागलपुर के पर्यावरणीय संरक्षण एवं इकोसिस्टम के संवर्धन को लेकर महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद साह से की शिष्टाचार मुलाकात।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर के पर्यावरणीय संरक्षण एवं इकोसिस्टम के संवर्धन को लेकर महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद साह से की शिष्टाचार मुलाकात।

आज स्थानीय होटल विद्या रेसीडेंसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने बिहार सरकार के माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद साह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर महापौर ने अंग की पावन धरती पर माननीय मंत्री जी का समस्त शहरवासियों एवं नगर निगम परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही, महापौर ने इस गरिमामय कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतु आयोजक मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान नगर निगम के सम्मानित पार्षदगण,सम्मानित पार्षद प्रतिनिधिगण, शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता तथा समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने शहर के इकोसिस्टम, जनस्वास्थ्य और हरित क्षेत्र (ग्रीन बेल्ट) के विकास से जुड़े तीन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दों को प्रमुखता से मंत्री जी के समक्ष रखा:

1. **वार्ड संख्या 27 स्थित मेडिकल वेस्ट प्लांट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग:**
महापौर ने बताया कि वार्ड संख्या 27 में शहर के बिल्कुल बीचों-बीच बायो-मेडिकल वेस्ट (चिकित्सा कचरा) निस्तारण केंद्र संचालित हो रहा है, जिसका निर्धारित कार्यकाल (टेन्योर) भी समाप्त हो चुका है। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं से शहर के लाखों नागरिकों के स्वास्थ्य और स्थानीय पर्यावरण पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी पत्राचार किया गया है। महापौर ने जनहित में इसे अविलंब शहर की आबादी से बाहर स्थानांतरित करने का आग्रह किया ।

महापौर महोदया ने अवगत कराया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों (लगभग 8 सेक्टरों) में पार्कों के लिए छोड़ी गई भूमि उचित रखरखाव और फंड के अभाव में अव्यवस्थित पड़ी है, जहाँ लोग कचरा डंप कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा ‘अमृत 2.0’ योजना के तहत सीमित संसाधनों में केवल तीन पार्कों को ही लिया जा सका है। पटना हाउसिंग बोर्ड के पार्कों की तर्ज पर भागलपुर के इन सभी छोटे-बड़े रिक्त पार्कों को वन विभाग द्वारा अधिग्रहित कर विकसित करने का अनुरोध किया गया, ताकि शहर के इकोसिस्टम को सुदृढ़ किया जा सके ।
इसके अतिरिक्त, महापौर ने शहर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण, हरियाली बढ़ाने और शहरी पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को संतुलित रखने के लिए राज्य सरकार एवं नगर निगम के आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की। माननीय मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद साह ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के हित में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!