कोचाधामन में फोरलेन पर हादसा: मवेशी को बचाने के चक्कर में दाना लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, इंदौर से गुवाहाटी जा रहा दाना लोडेड ट्रक अचानक मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा सपटिया बिशनपुर चौक के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि जैसे ही सड़क पर मवेशी आया, ड्राइवर ने ट्रक को मोड़ने की कोशिश की, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि, दुर्घटना से पहले ट्रक चालक और खलासी ने सतर्कता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!