गलगलिया पुलिस ने वाहन चेकिंग में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचा

किशनगंज जिला के ठाकुरगंज गलगलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध गलगलिया बस स्टैंड के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक तस्कर बड़ी मात्रा में शराब लेकर ठाकुरगंज जाने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में सघन जांच शुरू की। पुलिस बल को देखते ही एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कंधे पर लदे बैग से करीब 11 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान राजा चौधरी (20 वर्ष), पिता राजेश चौधरी, निवासी प्याज पट्टी, थाना ठाकुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

इस अभियान में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ एसआई भूषण झा तथा महिला सिपाही किरण कुमारी भी शामिल उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!