इशाकचक में वृद्ध लापता, परिवार परेशान

भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र में पानी टंकी के समीप रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति के अचानक लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

लापता व्यक्ति की पहचान अखिलेश्वरी प्रसाद झा के रूप में हुई है। उनके पुत्र प्रशांत झा ने बताया कि उनके पिता 10 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे कचहरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। देर रात तक जब कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।

प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खोजबीन जारी है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

प्रशांत झा ने बताया कि उनके पिता स्वास्थ्य विभाग से 2015 में नाथनगर अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अधिकतर समय परिवार के साथ ही बिताते थे और पेंशन कार्यालय में ही कभी-कभार काम से जाते थे। किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि “मैं 2022 में एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसके कारण मेरे एक पैर ने काम करना बंद कर दिया। मैं बैसाखी के सहारे चलता हूं। इस कारण मेरे पिता हमेशा मेरी चिंता में रहते थे। उम्र और मानसिक तनाव की वजह से वे थोड़े अस्वस्थ भी रहते थे।”

वृद्ध के गुम हो जाने से परिजन बेहद चिंतित हैं और प्रशासन से उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!