विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने किया क्षेत्र भ्रमण

किशनगंज, मोहम्मद मुजाहिर 
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी (डीएम) किशनगंज और पुलिस अधीक्षक (एसपी) किशनगंज ने शनिवार को संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना क्षेत्रों, चेकपोस्ट और संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियो को। इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि मतदाता बिना किसी असुविधा के मतदान कर सकें। वहीं एसपी ने कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि गश्ती और चौकसी बढ़ाई जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून-व्यवस्था में ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदाताओं को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भ्रमण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), थाना प्रभारी और कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!