किशनगंज। पुलिस अधीक्षक श्री सागर कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़-प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा की।
आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा नदी घाटों पर अतिरिक्त बल की तैनाती, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग तथा प्रकाश व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि छठ पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हादसे की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव एहतियात बरती जाए तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण प्रदान किया जाए।
