हेलीकॉप्टर से पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, ठाकुरगंज में गुलाम हसनैन के समर्थन में मांगा वोट

किशनगंज: ठाकुरगंज स्थित एम.एच. आज़ाद इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी गुलाम हसनैन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया और ठाकुरगंज की जनता से एआईएमआईएम उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर ठाकुरगंज की जनता गुलाम हसनैन को अपना प्रतिनिधि चुनती है, तो क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि “गुलाम हसनैन के विजयी होने के बाद ठाकुरगंज में दो कार्यालय बनाए जाएंगे, जहां वे सप्ताह में चार दिन जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे।”

ओवैसी ने आरोप लगाया कि अब तक ठाकुरगंज क्षेत्र की उपेक्षा की गई है और यहां की जनता की बुनियादी जरूरतों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम गरीबों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों की आवाज़ बनकर काम करेगी।

जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी समर्थक मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। हेलीकॉप्टर से ओवैसी के आगमन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!