राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समाहरणालय में भव्य समारोह, पत्रकारों की भूमिका पर चर्चा

किशनगंज 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विशाल राज ने की। समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष , जिले के सभी पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने पत्रकारिता की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की भूमिका लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज को सही और सटीक जानकारी प्रदान करना है। समाज में कोई भी बदलाव और जागरूकता लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है।”

प्रेस क्लब अध्यक्ष  ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब वे अपने कार्य की समीक्षा कर सकते हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे हमेशा सत्य और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, क्योंकि समाज की बेहतरी के लिए यह बेहद जरूरी है।

इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के सभी प्रमुख प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था, साथ ही पत्रकारों के कार्यों को सही दिशा देने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना था।

समारोह का समापन जिला पदाधिकारी विशाल राज की धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित जनों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और पत्रकारों को उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!