भागलपुर में बाढ़ में डूबकर पांच की मौत सभी एक ही परिवार के मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे गहराई का पता नहीं चलने से हादसा

भागलपुर में बाढ़ में डूबकर पांच की मौत सभी एक ही परिवार के मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे गहराई का पता नहीं चलने से हादसा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में गंगा के बढ़ें जलस्तर के बीच बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे पानी से एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई हादसे में एक और व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना के बाद गांव में मातम पसरा है परिजनों के मुताबिक परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे इसी दौरान रस्ते में बाढ का पानी था पानी के गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ लोग गहरे पानी में चले गए एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने को आगे बढ़े इसी क्रम में एक दूसरे को बचाने के प्रयास में लोग गहरे पानी में कई लोग डूब गए हादसे के बाद मौके पर मौजद लोगों और ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास शुरू किया सभी को पानी से निकलकर अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है मृतकों की पहचान मंचो देवी सोनाक्षी कुमारी प्रिंस कुमार अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली घटना के बाद थानाध्यक्ष पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय लोग मायागंज अस्पताल पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोयली खुटहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!