साक्षात्कार हेतु उमड़ा अपार भीड़

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल भागलपुर में दिनांक 23.11.2025 रविवार को आचार्य चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अंग्रेजी, हिंदी ,गणित, संगणक, संगीत ,विज्ञान, संस्कृत एवं शारीरिक शिक्षा के योग्य शिक्षकों का चयन किया गया। पारदर्शिता हेतु चयन कमिटी में टीएनबी कॉलेज के डॉक्टर संजीव कुमार के अतिरिक्त अनेकों विद्यालयों के प्रधानाचार्य , आकाश कुमार, ममता जायसवाल,अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ मधुसूदन झा, प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राध्यापक , के साथ अनेकों सरकारी विद्यालयों के विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि विधिवत योग्य शिक्षकों के निर्देशन में योग्य आचार्य का चयन की प्रक्रिया संपादित की गई है ,जिससे छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण प्राप्त हो सके। परिणाम के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी । इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
दीपक कुमार झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!