राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन ने गरीबों के बीच 200 कंबल और सूखा राशन वितरित किया

सुभम कुमार पूर्णिया, बिहार: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत के जिला कार्यालय जलालगढ़, पूर्णिया टीम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब और असहाय लोगों के लिए राहत कार्य का आयोजन किया। इस दौरान संगठन द्वारा कुल 200 कंबल और सूखा राशन जरूरतमंदों में वितरित किया गया।

राशन और कंबल मुख्य रूप से पूर्णिया जंक्शन, जलालगढ़ के कनखुदिया, जलालगढ़ चौहान टोला, मथुरा नगर, संतोष नगर, सीमा काली मंदिर जैसे क्षेत्रों में पहुंचाए गए।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें धीरज कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत), आनंद विश्वास (प्रदेश सचिव, आरटीआई प्रकोष्ठ), मुकेश कुमार सिंह (प्रदेश संयोजक, रोजगार प्रकोष्ठ), अमित कुमार (जिलाध्यक्ष), सदानंद झा (प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार), बैजनाथ कुमार (प्रदेश संयोजक, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ), पिंटू चौधरी, रंजीत विश्वास, संतोष, पुरूषोत्तम कुमार, श्रवण कुमार, सौमेश प्रियदर्शी मांड्रीवाल, इन्देशवरी परिहार, धर्मेन्द्र कुमार, संतोष पोद्दार, प्रवीण कुमार, भोला साह, चंद्रदीप कुमार, ब्रहमदेव ठाकुर, इन्द्रभूषण, शशिभूषण, दीपक कुमार, धर्मेन्द्र पोद्दार, मनीष यादव, रूबी देवी, रंजीत कुमार सिंह एवं अन्य संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

संगठन ने कहा कि यह पहल जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में मानवाधिकार और आरटीआई के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!