दिशा समिति की बैठक माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार

माननीय सांसद अजय कुमार मंडल ने भागलपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

श्री अजय कुमार मंडल ने दिशा समिति की बैठक में उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि पिछली बैठक दिसंबर 2025 में हुई थी। चुनाव और राज्य में सरकार गठन के बाद यह दिशा की पहली बैठक है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ फाइलों में आंकड़े देखना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ वास्तव में आम जनता तक पहुँचे। मेरा उद्देश्य स्पष्ट है—भागलपुर का संपूर्ण विकास। बाढ़ कटाव से सुरक्षा और अधिक संख्या में राजमार्ग और स्वास्थ्य सुविधाएं भागलपुर के लिए अति आवश्यक है । विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और ससमय पूरा किया जाना अत्यंत जरूरी है। लंबित प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और अनेक योजनाएं चल रही हैं, लेकिन इनका उद्देश्य तभी पूरा होगा जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर इन्हें धरातल पर उतारेंगे। जनप्रतिनिधियों को आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के साथ-साथ पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने के लिए, व्यक्तिगत रूप से पहल करनी होगी। अपात्र को लाभ न मिले और पात्र व्यक्ति वंचित न रहे—इसकी जिम्मेदारी हम सब की है। इस उदेश्य को प्राप्त करने के लिए जन प्रतिनिधियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आवास योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँचा है या नहीं—इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा दिशा की बैठकों की मोनिटरिंग केन्द्र सरकार द्वारा की जाती है इसलिए अधिकारी गम्भीरता से कार्ययोजनाओं को समयबद्धता के साथ आपसी समन्वय से कार्य करें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि जनता लाभान्वित हो सके।

बैठक में पीएमजीएसवाई, एनएचएआई, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्र्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, उज्जवला योजना,स्वच्छ भारत मिशन,प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना,राष्टीय स्वास्थ्य मिशन,समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के बारे में विस्तृत प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

बैठक में मा. विधायक श्री रोहित पांडेय जी, ललित नारायण मंडल जी, मुरारी पासवान जी, मिथुन यादव जी, मेयर वसुन्धरा लाल जी, मनोनीत सदस्य, जिलाधिकारी, डीडीसी, एसएसपी के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!