रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।।
पूर्व रेलवे की नई समय-सारिणी, जो दिनांक 01.01.2026 से प्रभावी होगी, का उद्देश्य ट्रेन संचालन प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार तथा मार्गों के अनुकूलन के माध्यम से यात्रा समय में पर्याप्त कमी लाना है। यात्रा समय में यह कमी परिचालन लचीलेपन को बढ़ाएगी और भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन की सुविधा उपलब्ध होगी।
यह सुधार पूरे वर्ष किए गए समर्पित रखरखाव कार्यों का परिणाम है और यात्री अब तेज़ तथा अधिक कुशल रेल यात्राओं की उम्मीद कर सकते हैं। बुनियादी ढांचे और पटरियों के उन्नयन से यात्रा समय में काफी कमी आएगी, जिससे रेल यात्रा और भी आकर्षक विकल्प बन जाएगी। मेल/एक्सप्रेस, यात्री ट्रेनों और लोकल ट्रेनों के समय में बड़े बदलावों के साथ-साथ समय में संशोधन, आवृत्ति में वृध्दि, ट्रेन मार्गों का विस्तार आदि को नई समय सारिणी में शामिल किया गया है।
उपनगरीय खंड के यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नई समय-सारिणी की प्रमुख विशेषताओं में छह हावड़ा – आरामबाग – हावड़ा ईएमयू लोकल (37359, 37365, 37367, 37369, 37360, 37366) को गोघाट तक, दो हावड़ा – तारकेश्वर – हावड़ा ईएमयू लोकल (37341, 37354) को गोघाट तक, चार तारकेश्वर – आरामबाग – तारकेश्वर ईएमयू लोकल (37385, 37396, 37398, 37386) को गोघाट तक, एक सियालदह-राणाघाट ईएमयू लोकल (31635) को शांतिपुर तक, एक बी.बी.डी.बाग – बैरकपुर ईएमयू लोकल (30113) को कल्याणी तक और एक बैरकपुर-सियालदह ईएमयू लोकल (31242) को कल्याणी तक विस्तार करने का प्रावधान शामिल है। दो बर्ध्दमान-तीनपहाड़ मेमू (63063, 63064) को साहिबगंज तक विस्तारित किया जाएगा।
छह ईएमयू ट्रेनों की आवृत्ति में संशोधन किया जाएगा। 33318/33321 हासनाबाद-बारासात-हासनाबाद ईएमयू लोकल सप्ताह में छह दिन के बजाय प्रतिदिन चलेगी।
31223/31242 सियालदह – बैरकपुर – सियालदह ईएमयू लोकल और 30116/30113 बैरकपुर-बी.बी.डी. बाग ईएमयू लोकल दैनिक चलने के बजाय सप्ताह में छह दिन चलेगी।
इसके अलावा, 45 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों और 203 ईएमयू/एमईएमयू/डेमू/पैसेंजर ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है।
