परीक्षा में सफलता का मूल मंत्र – आत्मविश्वासी रहना- मुख्य वक्ता – सुमंत कुमार, प्रधानाचार्य ने किया कहा।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर आनंदराम ढांढनिया स्कूल से प्राचार्य ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में भैया–बहनों एवं आचार्य/दीदी जी द्वारा सामूहिक रूप से देखा गया। इस कार्यक्रम से विद्यार्थी अत्यंत लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार जी ने कहा कि “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम ने दशम एवं द्वादश के परीक्षार्थियों में आत्मविश्वास का संचार किया है तथा उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से न करें, बल्कि उनकी क्षमताओं को पहचानते हुए उनके लक्ष्यों पर केंद्रित रहने के लिए प्रोत्साहित करें। समय का सदुपयोग एवं नित्य स्वाध्याय ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम में विद्यालय के मीडिया प्रभारी भीष्म मोहन झा, संजीत पाठक, प्रशांत कुमार, रश्मि पाठक, मंजु वर्मा, अंजु श्री, सुजाता पाण्डेय, भावना पाण्डेय, उमाशंकर, गोपाल, सुमन चौधरी, सुनंदा भट्टाचार्य, अमरेन्द्र पाण्डेय सहित सभी आचार्य/दीदी जी उपस्थित रहे।
ADSVM, BHAGALPUR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!