संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा जिया और सोनाक्षी के लापता होने का मामला आखिरकार सुलझ गया है। दोनों छात्राएं 8 जनवरी को अपने घर से एडमिट कार्ड लाने के लिए विद्यालय आई थीं लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बबरगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने एसआईटी का गठन किया और कई राज्यों की पुलिस से संपर्क कर तलाश तेज की गई। लगातार छापेमारी के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच 31 जनवरी को मुंबई के चाइल्ड हेल्प सोसाइटी से वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि दोनों छात्राएं वहां सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही परिजनों को बुलाकर वीडियो कॉल के जरिए पहचान कराई गई जिसमें पुष्टि हुई कि वही जिया और सोनाक्षी हैं। इसके बाद भागलपुर पुलिस की टीम परिजनों के साथ मुंबई गई और दोनों छात्राओं को सुरक्षित भागलपुर लेकर आई भागलपुर पहुंचने के बाद दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जिया और सोनाक्षी अपनी मर्जी से घर से निकली थीं वेभागलपुर से पटना गईं और वहां से दादर ट्रेन सेवा के माध्यम से मुंबई पहुंचीं। फिलहाल दोनों का बयान व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। कोर्ट में बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों किस परिस्थिति में मुंबई पहुंचीं
बाइट — प्रमोद कुमार वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर
