संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।
दिनांक-18.02.2026 को प्राप्त हुई कि बिना नंबर के सोनालिका कम्पनी के ट्रैक्टर पर पुआल में छिपा कर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक, नगर-01 भागलपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।
गठित टीम के द्वारा झारखण्ड से भागलपुर की तरफ आने वाली सभी मुख्य सड़को पर सघन वाहन चेकिंग लगाया गया जहाँ बरारी थाना द्वारा जिरो माईल के समिप चेंकिग के दौरान एक बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर के ट्राली से पुआल में छुपाया हुआ 546.750 लीटर बिदेशी शराब बरामद कर उक्त वाहन का जप्त करते हुए इस घटना में संलिप्त दोनो अपराधकर्मियों 01. धर्मवीर यादव पिता किशुण यादव सा० राधानगर वार्ड नं0-11 थाना सजौर जिला भागलपुर एवं 02. सत्यम कुमार पिता राजनिती चौधरी उर्फ बाजु चौधरी सा० सिराजपुर वार्ड नं0-09 थाना परवत्ता जिला खगडिया को विधिवत् गिरफ्तार कर इस संबंध में प्राथमिक दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
> बरामदगी –
01. विदेशी शराब-546.750 लीटर
02. मोटरसाईकिल -01
03. मोबाईल फोन-02
04. ट्रैक्टर-01
> गिरफ्तारी :-
01. धर्मवीर यादव पिता किशुण यादव सा० राधानगर वार्ड नं0-11 थाना सजौर जिला भागलपुर।
02. सत्यम कुमार पिता राजनिती चौधरी उर्फ बाजु चौधरी सा० सिराजपुर वार्ड नं0-09 थाना परवत्ता जिला खगडिया।
> छापामारी दल की विवरणी :-
01. पु०अ०नि०-बिट्टु कुमार सह-थानाध्यक्ष बरारी थाना
02. पु०अ०नि० कृष्ण कुमार, बरारी थाना।
03. पु०अ०नि० पुष्पराज, बरारी थाना।
04. सशस्त्र बल बरारी थाना ।
