भागलपुर की महापौर महोदया ने किया पियाऊ का उद्घाटन; महिला दिवस पर स्लम क्षेत्र में हुआ वस्त्र वितरण

भागलपुर की महापौर महोदया ने किया पियाऊ का उद्घाटन; महिला दिवस पर स्लम क्षेत्र में हुआ वस्त्र वितरण

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर आज भागलपुर नगर निगम द्वारा शहर के विकास और जन-कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। भागलपुर की माननीया महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल एवं माननीय उप-महापौर डॉ. मो. सलाहुद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से नगर के वार्ड संख्या 21 (शंकर टॉकीज घाट किनारे एवं गोनर लाल लेन हरिजन टोला) में नवनिर्मित ‘पियाऊ’ का उद्घाटन किया।

पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत लगभग ₹7,32,500 की लागत से निर्मित इन पियाऊ का उद्देश्य आम जनमानस और राहगीरों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह के पश्चात, महिला दिवस के उपलक्ष्य में महापौर और उप-महापौर ने स्लम क्षेत्रों का दौरा किया। यहाँ उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया। इस अवसर पर महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज की असली प्रगति है। उप-महापौर ने भी वार्ड के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री संजय कुमार सिन्हा, एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!