बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में लगातार चेतना अतुल्य सुरक्षित जागरूकता अभियान महिलाओं को जागरूक करने के प्रयास जारी है
बिलासपुर – मस्तुरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत आमगांव एवं आमाकोनी में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार चेतना अतुल्य सुरक्षित जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं पुलिस का महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास जारी हैं। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एवं मस्तुरी एसडीओपी लालचंद मोहले के निर्देशन में पचपेड़ी थाना प्रभारी राजसिंह एसआई राकेश टान्डे आरक्षक रामलाल सोनवानी एवं पुलिस स्टाफ कोटवार सहित पर्यवेक्षण में पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमगांव एवं आमाकोनी गांव देवगुडी चौक में चौपाल, लगाकर चौक चौराहे व विद्यालयों में कई गोष्ठी व सम्मेलन आयोजित किये जा चुके है। महिता बालिकाओं के सम्मान से लेकर साइबर फ्राड के सतर्कता तक गांव गांव में चौपाल लगाकर जागरूक कर रहे है। महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान जारी है। इस कम में रविवार को पचपेड़ी थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में महित्यओं की तथा विद्यालयों में बालिकाओं का जागरूक कर रहे है। तथा आजकल चल रहे साइबर प्राय के बारे में भी जागरुक कर रहे है। महिलाओं को पम्पलेट बांटे महिलाओं की सुरक्षा बनने के प्रति जागरूक किया। महिलाओं के मार्ग दर्शन एवं आत्म रथ आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों प्रति जागरुक किया। सरपंच श्रीमती हीरा देवी पटेल सरपंच प्रतिनिधि खेमराज पटेल पंचायत के पंचों एवं थाना प्रभारी राजसिंह, राकेश टान्डे एस आई, रामलाल सोनवानी, पुलिस स्टाफ एवं कोटवार जनप्रतिनिधियों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर -महेंद्र सिंह राय
