कटिहार मध्य निषेध टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष छापामारी अभियान

कटिहार मध्य निषेध टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष छापामारी अभियान

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कटिहार मद्य निषेध टीम द्वारा कोढा थाना के बावनगंज 1.सामरी देवी एवं 2.राजेश उरांव को क्रमशः 2.000 लीटर तथा10.000 लीटर चूलाई शराब,बलिया बेलोंन थाना के बसंधो से रामकुमार सिंह को 25.000 लीटर, बरारी बाजार से गोरखनाथ को 3.000 लीटर चूलाई शराब,बलरामपुर थाना के उफरैल से एक बाइक में 1.125 लीटर विदेशी शराब तथा सहायक थाना के पी एन टी चौक से शिवकांत झा को 500ml के 96 बॉटल बीयर(48.000 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल छः अभियुक्तों को एक बाइक , 49.125 लीटर विदेशी/ बीयर एवं 40.000 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल हाजत भेजा गया। छापामारी में कुल 89.125 लीटर शराब जप्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों नगर थाना एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा कटिहार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से छापामारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल हाजत भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!