ग्राम पचपेड़ी के बूथ क्रमांक 305 में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

ग्राम पचपेड़ी के बूथ क्रमांक 305 में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

भारतीय जनता पार्टी मल्हार मंडल के अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी के बूथ क्रमांक 305 में जनसंघ के संस्थापक की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
इसके पश्चात जिला ‘मन की बात’ प्रभारी सुरेश खटकर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
जिला कार्यसमिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे जिला मन के बात प्रभारी सुरेश खटकर, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे
, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति जायसवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने के साथ हुआ।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!