ज़की हमदम किशनगंज
बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज क्षेत्र के कलब फील्ड से बड़ी स्थानीय समस्या सामने आ रही है।
यहां की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बरसात शुरू होने से पहले ही जगह-जगह गड्ढे और जल जमाव की स्थिति बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, क्योंकि यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब अभी यह हाल है, तो आने वाले बरसात के दिनों में स्थिति कितनी गंभीर हो जाएगी।
लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।
