डेस्क बिहार भागलपुर 10-102026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम मध्य विद्यालय जगदीशपुर में
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य हेतु प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में जागरूकता आधारित गतिविधि आयोजित किया गया । कार्यक्रम में योग, ध्यान आसन, चित्रांकन तथा स्लोगन लेखन किया गया वहीं सुरक्षित शनिवार में आगामी आने वाले त्योहार में अत्यधिक भीड़ तथा भगदड़ के समय अपने आपको तथा अन्य साथी को कैसे सुरक्षित रखें, इसके लिए मॉकड्रिल कर अभ्यास किया गया। प्रधानाध्यापक मिश्र ने कहा विद्यालय में अधिकांश बच्चे किशोरावस्था के है जिसके लिए यह कार्यक्रम अधिक उपयोगी है क्योंकि इस अवस्था में जिज्ञासावश भटकाव की संभवना अधिक होता है । मानसिक स्वास्थ्य यह तय करता है कि हम तनाव का सामना कैसे करते हैं,दूसरों के साथ कैसे संबंध स्थापित करते है और जीवन में फैसले कैसे लें। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार आवश्यक है जिससे सबसे महत्वपूर्ण है ध्यान और योग। मेरे यहां मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी काजल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो बच्चों के लिए अधिक लाभदायक सिद्ध हो रहा है । इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, फूल कुमारी , प्रतिमा मिश्रा , प्रीति कुमारी , नेहा कुमारी , पुष्पलता कुमारी , मीनाक्षी कुमारी ,शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार ,राजीव कुमार , कर्मी राजकिशोर, सुशीला , वृंदा , रिंकू ,बाबूलाल, अभिभावक खुशबू देवी , सुलोचना देवी , मीना देवी , प्रीति देवी , यशोदा देवी सहित सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिए।
