पंचायत समिति सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष संजीवन मणी को वर्ल्ड कल्चरल एंड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सामाजिक कार्यों एवं समाजसेवा कार्य डायरेक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मान किया गया।

पंचायत समिति सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष संजीवन मणी को वर्ल्ड कल्चरल एंड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सामाजिक कार्यों एवं समाजसेवा कार्य डायरेक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मान किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखण्ड के गोवरॉय पंचायत के युवा एवं तेज तर्रार पंचायत समिति सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष सजीवन मणि सिंह को देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन द्वारा हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री सुधा चन्द्रन के हाथों सामाजिक कार्यों एवं समाजसेवा कार्य के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान किया गया।
सजीवन मणि सिंह डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाले इस इलाके के पहले युवा हैं। इसके लिए उन्होंने गोवरॉय पंचायत सहित क्षेत्र के सभी लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया है। उनका कथन है कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद के बदौलत ही मुझे इस प्रकार का सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता,अपने गुरुजन,मित्रों एवं क्षेत्र की सभी जनता को दिया है। आपको बता दें कि सामाजिक संस्था वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन विशिष्ट क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रख्यात व्यक्तियों के असाधारण कार्यों को सम्मानित करने एवं किसी विशेष क्षेत्र में महत्वपूर्ण और अमिट योगदान देते हुए उच्च नैतिक मूल्य और समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!