जगदीशपुर में 18 से 26 अप्रैल तक लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ, 18 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर रविवार को यज्ञ स्थल पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आनारसी ताती ने की, जिसमें महायज्ञ की तैयारियों और प्रचार-प्रसार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि महायज्ञ का आयोजन 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। महायज्ञ की शुरुआत 18 अप्रैल की सुबह 8 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्री केशवाचार्य जी महाराज एवं कथावाचक युवराज स्वामी जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा।
बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के बीच क्षेत्रवार जिम्मेदारी बांटी गई और प्रचार-प्रसार तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में ओमकार मंडल उर्फ बीरबल मंडल, चंदन सिंह, फुट पंजिरायारा, पवन दुबे, नंदन कुमार, अनिल कुमार, धनंजय मंडल, रामरतन महतो, भुरगुनाथ मंडल समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!