भाजपा स्थापना दिवस पर घनश्यामपुर में बैठक, 5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा स्थापना दिवस
मुरारी झा/ दरभंगा

घनश्यामपुर। प्रखंड क्षेत्र के मिथिला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज शून्य से शिखर तक कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर पहुंची है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कीं।
