अकबरनगर में भीषण सड़क हादसा, थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

अकबरनगर में भीषण सड़क हादसा, थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है बाईपास किशनपुर के पास तेज रफ्तार थार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है इधर घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मृतकों और घायल की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!