शाहकुंड में 1.575 किलो गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने असरगंज रोड स्थित भट्टाचक के पास एक दुकान में छापेमारी कर 1.575 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शाहकुंड पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टाचक के बजरंगबली स्थान के पास स्थित एक दुकान से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.575 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भट्टाचक निवासी अजित कुमार सिंह, पिता परमानंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
