भरत तिवारी फेक एनकाउंटर के विरोध में कैंडल जलाकर युवा एकता सामाजिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि

भरत तिवारी फेक एनकाउंटर के विरोध में कैंडल जलाकर युवा एकता सामाजिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

बिहार के आरा में बेलौटी गांव के भरत तिवारी फेक एनकाउंटर के विरोध में युवा एकता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शाम 7:00 बजे संगठन अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व मे कैंडल जलाकर मौत पर गहरा दु:ख जताया है। युवाओं ने भरत तिवारी अमर रहे के नारे लगाए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसी के साथ फेक एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग उठाई।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में संगठन के महामंत्री रूपेश कुमार राठौर,राजू सिन्हा, अरविंद गोस्वामी, अभिषेक सिंह गणेश तिवारी रजनीश उपाध्याय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ओम प्रकाश उपाध्याय
अध्यक्ष
युवा एकता सामाजिक संगठन भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!